कश्मीर में सेना का ‘मिशन स्माइल’, जवान ने संता बनकर घाटी में बाटें बच्चों तो तोहफे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2020

लार्किपोरा (कश्मीर)। कश्मीर में सेना की 19 वीं राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही गुरविंदर सिंह को शुक्रवार को नया ‘मिशन स्माइल’ दिया गया। उनके शरीर पर हरी फौजी वर्दी की जगह लाल रंगे के परिधान थे। कंधों पर बंदूक की जगह तोहफों का बैग था। ‘‘फौजी’’ संता टॉफियों, चॉकलट और अन्य उपहारों के साथ घाटी के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखरने के लिए तैयार था। श्रीनगर से करीब 65 किलोमीटर दूर लार्किपोरा में राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर में आज क्रिसमस की धूम थह और बूटों की आवाज की जगह आसपास के वेस्सू, पेथडायलगाम, ब्रेंटी, कोकरनाग, वैलू और गडोल के बच्चों की हंसी खुशी की आवाज आ रही। इन बच्चों को कमांडिंग अधिकारी ने स्थनीय लोगों के साथ तादाम्य स्थापित करने के तौर पर बुलाया था।

इसे भी पढ़ें: वाजपेयी जी की दृष्टि ने भारत के विदेशी संपर्कों को विस्तार प्रदान किया : जयशंकर

यादव ने कहा कि यूनिट ने अपने सिपाही को संता के रूप में तैनात किया तथा उसे छोटे बच्चों एवं स्कूल जाने वाले छात्रों को छोटे छोटे उपहार देने का काम सौंपा गया। स्कूली बच्चों को करियर के बारे में परामर्श भी दिया गया। मेजर राहुल जहांगरी ने बच्चों को मन से संदेह निकाल देने और सपनों को पूरा करने में जुट जाने का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

Rise & Fall 2 | तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा, कहा- शादी के 3 महीने के भीतर ही पूर्व पत्नी को एक्स-बॉयफ्रेंड को लव यू मैसेज करते देखा था

Arctic Open में PV Sindhu की Ratchanok Intanon से हार, तीन गेम में मुकाबला गंवाया

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार