Sanya Malhotra का बेबाक अंदाज, बोलीं- 'Failure से डर नहीं लगता, Risk लेने से नहीं डरती'

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 26, 2026

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस में शुमार सान्या मल्होत्रा हर बार अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों का दिल जीत ही लेती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एनडीटीवी युवा 2026 कार्यक्रम में अपने खास अंदाज दर्शकों का मंत्रमुग्ध कर दिया है। सान्या ने साल 2016 में आई फिल्म 'दंगल' से एक्टिंग की दुनिया में प्रसिद्धि हासिल की है।

एक्ट्रेस को अपने फिल्मी सफर पर गर्व है

सान्या ने इंटरव्यू में बताया कि, अब तक के अपने सफर पर गर्व करती हैं और 2016 की अपनी खुद की छवि के लिए उनके पास कोई सलाह नहीं है। सान्या ने  कहा, "मुझे अपने अतीत पर इतना गर्व है कि मैं उसे कुछ नहीं कहूंगी। मुझे अपने 2016 के स्वरूप और अपने पिछले काम के स्वरूप पर बहुत गर्व है। चिंता मत करो, गलतियां करो। मैं खुद से कहूंगी कि तुमने उन गलतियों से सीखते हुए बहुत लंबा सफर तय किया है। अगर मैं इसके विपरीत सलाह दूं और कहूं कि यह मत करो या वह मत करो, तो मैं एक अवसर छीन लूंगी।"

बॉलीवुड में अपने किरदारों को खुद चयन करती हूं

बॉलीवुड में अपने किरदारों को लेकर सान्या ने कहा कि, उन पर कोई दबाव नहीं है। “कभी-कभी ऐसा होता है कि मैं कुछ करती हूं और वो पसंद नहीं आता। क्या इससे मुझे जोखिम उठाने से रोका जा सकेगा? बिल्कुल नहीं। मुझे असफलता से डर नहीं लगता और न ही कुछ नया करने से”।

दिलजीत दोसांझ के साथ काम करके अच्छा लगा

दंगल के अलावा, सान्या ने बधाई हो, पगलैट और कथल जैसी फिल्मों में भी वर्सटाइल भूमिकाएं निभा चुकी हैं। एक्ट्रेस अपने टैलेंट के जरिए कई फिल्मों में धमाकेदार बना दी है।  इंटरव्यू में सान्या ने दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने के अनुभव को याद किया और कहा कि यह एक खास अनुभव था। “मुझे दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक और उन पर डांस करना बहुत पसंद है।

जब भी उनका कोई गाना आता है, मैं एक रील बनाकर अपलोड करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि सान्या मल्होत्रा ​​और दिलजीत दोसांझ ने पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुए  एल्बम 'ऑरा' के म्यूजिक वीडियो 'चार्मर' के लिए साथ काम किया था।

प्रमुख खबरें

Justin Greaves ने रचा इतिहास: Pakistan के खिलाफ लगातार 5 Maiden Overs में झटके 5 Wickets, तोड़ा World Record

श्रीलंका दौरे के लिए Team India घोषित, Washington Sundar बाहर तो Saransh Jain को मिली पहली बार जगह

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी