सपकाल ने विधान भवन में हुई हाथापाई के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस को जिम्मेदार ठहराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2025

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने शनिवार को राज्य विधानमंडल परिसर में दो विधायकों के समर्थकों के बीच हुई हाथापाई के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदार ठहराया और प्रायश्चित के तौर पर उनके इस्तीफे की मांग की।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) विधायक जितेंद्र आव्हाड और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक गोपीचंद पडलकर के समर्थकों के बीच बृहस्पतिवार शाम दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन परिसर में उस समय झड़प हो गई, जब सदन की कार्यवाही चल रही थी। दोनों समूहों द्वारा एक-दूसरे पर हमला करने और सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें अलग करने के चौंकाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे सरकार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

इस मुद्दे पर सपकाल ने कहा, “विधान भवन परिसर में हुई हाथापाई के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस जिम्मेदार हैं। उन्हें प्रायश्चित के तौर पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।” भाजपा पर विपक्षी सदस्यों को निशाना बनाने के लिए “गुंडों और बदमाशों” को पालने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वही संस्कृति अब विधानमंडल के पवित्र परिसर में प्रवेश कर गई है।

उन्होंने कहा, “मानसून सत्र के दौरान जनता ने जो देखा, वह लोकतंत्र का खेल नहीं, बल्कि एक शर्मनाक तमाशा था। लोग अपने प्रतिनिधियों को किसानों की समस्या, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और फसल बीमा जैसे मुद्दों पर बोलने के लिए विधानमंडल में भेजते हैं। फिर भी, इनमें से किसी पर भी सार्थक चर्चा नहीं हुई। इसके बजाय, सत्र विधान भवन के अंदर एक अभूतपूर्व मारपीट से प्रभावित हुआ।”

सपकाल ने इस घटना की तुलना डब्ल्यूडब्ल्यूई मैच से की और लोकतांत्रिक संस्थाओं में ऐसी “हिंसक संस्कृति” लाने के लिए फडणवीस को दोषी ठहराया। सपकाल ने कहा, “भाजपा ने जो बोया है, वही काट रही है। जिस गुंडागर्दी की संस्कृति को उसने बढ़ावा दिया था, वही अब उसके खिलाफ हो रही है। महाराष्ट्र की जनता नाराज है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग इससे बेखबर हैं, क्योंकि वे सत्ता के शिखर पर बैठे हैं।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026 पर Pastel Suits के साथ पहनें ये Trendy Meenakari Jhumka, मिलेगा Royal Look

Karnataka में RSS के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं, Priyank Kharge का विधान परिषद में जवाब

दुश्मनों पर दनादन बरसेंगी मिसाइलें, भारत में Private Companies भी बनाएंगी Missiles, Rajnath Singh ने DRDO की Technology Transfer को दी मंजूरी

Struggling Pakistan टीम में Babar Azam की वापसी, Lords में England से लेंगे बदला?