2020 में हुए ब्रेकअप पर छलका Sara Ali Khan का दर्द, Kartik Aryan के साथ रिश्ते में होने की थी अफवाह!

By एकता | Mar 05, 2023

फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम भारतीय टीम के बल्लेबाज सुभमन गिल के साथ जुड़ रहा है। इससे पहले अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ उनका नाम जुड़ा था। हालाँकि, कार्तिक और सारा ने कभी भी अपने रिश्ते में होने की पुष्टि नहीं की। लेकिन साल 2020 में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने काफी चर्चा बटोरी थी। इसके बाद दोनों का साथ में स्पॉट होना भी बंद हो गया था। अब हाल ही में एक बातचीत के दौरान सारा ने अपनी लाइफ के बुरे चरण के बारे में बात की और बिना नाम लिए उन्होंने ब्रेकअप को लेकर भी अपना दर्द बयां किया है।

इसे भी पढ़ें: Babil Khan TROLLED | इरफान खान के बेटे बाबिल का लुक देखकर भड़के लोग, कर दी उर्फी जावेद से तुलना

सारा अली खान को 'लव आज कल 2' में उनकी एक्टिंग को लेकर भी काफी ट्रोल किया गया था, जिसको लेकर उन्होंने बात की। अभिनेत्री ने कहा, 'अगर आपका दिल टूट गया है, दुखी है, थका हुआ है, डरा हुआ है, घबराया हुआ है, तो क्या फर्क पड़ता है 20 लोग पढ़ रहे हैं, खुद अपने अंदर ज्वालामुखी हो रहा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।' बता दें, लव आज कल 2 बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी। इसके अलावा सारा अली खान फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आई थीं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

प्रमुख खबरें

Umar Khalid को BK Hariprasad ने बताया राष्ट्रवादी, ABVP के विरोध पर खड़े किए सवाल

Indias Shield aginst China| भारत अपनी सैन्य रणनीति से कैसे चीन को फंसा रहा? | Teh Tak Part 6

Oracle ने AI और Cloud Services में भारी निवेश के बीच शुरू की नई छंटनी

Silk Road Net in Central Asia | सिल्क रोड का असली सच: मध्य एशिया में चीन का खतरनाक खेल! | Teh Tak Part 5