स्‍वतंत्र भारत की दिशा तय करने के शिल्पी थे सरदार वल्लभभाई पटेल : योगी आदित्‍यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल न केवल स्वतंत्र भारत के शिल्पी थे बल्कि स्‍वतंत्र भारत को कौन-सी दिशा तय करनी है इसके भी शिल्‍पी थे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से सरदार वल्लभभाई पटेल की 146वीं जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर 75 मोटरसाइकिल सवारों की रैली एवं झांकियों को रवाना किया और उसके बाद अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल न केवल स्वतंत्र भारत के शिल्पी थे, बल्कि स्‍वतंत्र भारत को कौन-सी दिशा तय करनी है इसके भी शिल्‍पी थे। योगी ने इस मौके पर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi