Viral Video । माइनस 40 डिग्री तापमान में भांगड़ा करते नजर आए सरदार, वीडियो देख हैरान रह गए लोग

By एकता | Dec 23, 2022

सर्दियों के मौसम का बहुत से लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन इसके दस्तक देते ही अच्छे-अच्छों के हाल बिगड़ जाते हैं। ठंड में तापमान जैसे-जैसे गिरने लगता है वैसे-वैसे लोगों का बिस्तर से निकलना दुश्वार हो जाता है, बाकी चीजों की बात ही छोड़ दीजिये। सर्दियों में तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचते ही जहाँ एक तरफ लोगों की बैंड बज जाती है। वहीं दूसरी तरफ एक सरदार जी ने माइनस 40 डिग्री तापमान में भांगड़ा करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं। कड़कड़ाते की ठंड में सरदार जी का भांगड़ा देखकर अच्छे-अच्छों को सर्दी लग गयी है।

कनाडा के रहने वाले गुरदीप पंढेर ने 20 दिसंबर को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह माइनस 40 डिग्री तापमान में भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के गुरदीप ने कैप्शन में लिखा, 'गर्म रहने के लिए मैंने भांगड़ा किया। मैं दुनिया को पॉजिटिव वाइब भेज रहा हूँ।' गुरदीप के चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है, उनके मुँह से धुआँ तक निकल रहा है, बावजूद इसके वह भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। कड़कड़ाते की ठंड में गुरदीप को भांगड़ा करता देख दुनियाभर के यूजर्स के होश उड़ गए हैं। हैरत में पड़े यूजर्स कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सरदार जी की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। बता दें, इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे अबतक 9 हजार लाइक और 1 हजार रीट्वीट मिल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Viral Video । महिला पुलिस अफसर Eksha Kerung ने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा...' गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल


माइनस तापमान में भांगड़ा करते हुए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही गुरदीप पंढेर भी सुर्खियों में आ गए। उनकी पहले की वीडियो भी अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन वीडियो में, गुरदीप कभी समुद्र किनारे, कभी बर्फ में और कभी किसी अन्य जगह पर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में, गुरदीप की एनर्जी देखकर लोग उनके दीवाने हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।