विश्व कप में करारी हार के बावजूद पाक के कप्तान बने रहेंगे सरफराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2019

कराची। विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को श्रीलंका के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिये पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीमों का कप्तान बरकरार रखा गया है। पाकिस्तान के नये मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने लाहौर में मीडिया से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरफराज के साथ मिलकर वह टीम को कामयाबी की राह पर ले जायेंगे। मिसबाह ने बताया कि दोनों प्रारूप में बाबर जमां टीम के उपकप्तान होंगे।

यह पूछने पर कि सरफराज को सिर्फ इसी श्रृंखला के लिये या लंबे समय के लिये कप्तान बनाया गया है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा कि इसके इतर मायने निकालने या अटकलबाजी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम के पास नया प्रबंधन है और हम सही संतुलन बनाने की दिशा में है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह