सरफराज ने कहा, पाकिस्तान विजयी लय बनाये रखने में सक्षम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2019

ब्रिस्टल। श्रीलंका के खिलाफ बारिश के कारण मैच रद्द होने को पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया लेकिन कहा कि इससे उनकी टीम की लय नहीं गड़बड़ाएगी। पाकिस्तान ने इससे पहले खिताब के प्रबल दावेदार इंग्लैंड को हराया था और सरफराज ने कहा कि अगले सप्ताह उनकी टीम वहीं से शुरुआत करेगी। पाकिस्तान को पहले मैच में वेस्टइंडीज से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी लेकिन इसके बाद उसने इंग्लैंड को हराकर शानदार वापसी की। 

इसे भी पढ़ें: धोनी मामले में BCCI ने ICC से मांगी अनुमति, विश्व संस्था विचार करेगी

पाकिस्तान का अगला मैच पांच बार के विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया से होगा। सरफराज ने कहा, ‘‘टूर्नामेंट की अन्य टीमों की तरह आस्ट्रेलिया भी कड़ा प्रतिद्वंद्वी है। उसकी टीम भी अच्छी फार्म में है क्योंकि उसने अपने पहले दोनों मैच जीते हैं।’’ इससे पहले आस्ट्रेलिया को रविवार को भारत से भिड़ना है और पाकिस्तान को इस मैच की तैयारी के लिये विश्राम का पर्याप्त मौका मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला

Congress नेता Harish Rawat ने Haridwar से विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत