कल है सर्वपितृ अमावस्या? इन चीजों का करें दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 20, 2025

सनातन धर्म में अमावस्या विशेष महत्व माना गया है। प्रत्येक माह में अमावस्या तिथि पड़ती है। अभी पितृपक्ष के दिन चल रहे हैं। आश्विन माह की अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या भी कहा जाता है। यह दिन पितृपक्ष के अंतिम दिन होता है। जिन लोगों के अपने मृतक पूर्वजों की तिथि का याद नहीं रहता है, उनके लिए सर्वपितृ अमावस्या का दिन विशेष मौका का है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन किए जाने वाले दान और तर्पण से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। सर्वपितृ अमावस्या के दिन दान करना बहुत ही पुणयकारी माना जाता है। इस दिन आप सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक दान-पुण्य का कार्य कर सकते हैं। वैसे दिन के दूसरे हिस्से में भी दान किया जा सकता है, लेकिन सुबह का समय सबसे श्रेष्ठ माना गया है। 

तिल का दान करें

सफेद या काले तिल का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। तिल का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। 

खीर और मीठा प्रसाद

इस दिन आप खीर, हलवा या अन्य मीठा बनाकर पितरों के लिए दान करें।

अनाज और दालें

सर्वपितृ अमावस्या के दिन आप गेहूं, चावल, उड़द दाल, मूंग या मसूर दाल का दान कर सकते हैं। किसी जरुरतमंद और गरीबों को दान करने से विशेष पुण्य मिलता हैं।

सूखे मेवे और फल

आप इस दिन किसी गरीब या जरुरतमंद को बादाम, किशमिश, काजू जैसे सूखे मेवे और ताजे फलों का दान कर सकते हैं। इस दान को स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

कपड़े और पुराने वस्त्र

अगर आपके पास साफ-सुथरे कपड़े हैं तो किसी जरुरतमंदों को दान कर दें। कपड़ों का दान करना पितरों को प्रसन्न करना होता है।

पैसों का दान करना

आप चाहे तो किसी गरीबों, मंदिरों या जरुरतमंद के बच्चों को पैसे का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आर्थिक और मानसिक पुण्य दोनों प्रदान करता है।

पितरों को प्रसन्न करने का उपाय

सर्वपितृ अमावस्या के दिन आप अपना पूरा घर को स्वच्छ करें और शुद्ध वस्त्र पहनें। सुबह स्नान करके दक्षिण की ओर मुख कर पितरों का स्मरण करें। अब आप तिल, जल, पुष्प और अक्षत से तर्पण करें। तर्पण करते समय अपने पितरों का नाम लेकर उनेक प्रति श्रद्धा जरुर व्यक्त करें।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video