Sarvepalli Radhakrishnan Birth Anniversary डा. राधाकृष्णन ने प्रदान की भारतीय शिक्षा को एक नयी दिशा

By मृत्युंजय दीक्षित | Sep 05, 2023

भारतीय शिक्षा जगत को नई दिशा देने वाले डा. राधाकृष्णन का जन्म तत्कालीन दक्षिण मद्रास में लगभग 60 किमी की दूरी पर स्थित तिरुत्तनी नामक छोटे से कस्बे में 5 सितम्बर सन 1888 ई. को सर्वपल्ली वीरास्वामी के घर पर हुआ था। उनके पिता वीरास्वामी जमींदार की कोर्ट में एक अधीनस्थ राजस्व अधिकारी थे। डा. राधाकृष्णन बचपन से ही कर्मनिष्ठ थे। उनकी प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा तिरुत्तनी हाईस्कूल बोर्ड व तिरूपति के हर्मेसबर्ग इवंजेलिकल लूथरन मिशन स्कूल में हुई। उन्होंने मैट्रिक उत्तीर्ण करने के बाद येल्लोर के बोरी कालेज में प्रवेश लिया जहाँ उन्हें छात्रवृत्ति भी मिली। सन 1904 में विशेष योग्यता के साथ प्रथमकला परीक्षा उत्तीर्ण की तथा तत्कालीन मद्रास के क्रिष्चियन कालेज में 1905 में बीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उन्हें पुनः छात्रवृत्ति दी गयी। उच्च अध्ययन के लिए उन्होंने दर्शन शास्त्र को अपना विषय बनाया। इस विषय के अध्ययन से उन्हें विश्व भर में ख्याति मिली। एमए की उपाधि प्राप्त करने के बाद 1909 में एक कालेज में अध्यापक नियुक्त हुए और प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ते चले गये। 

इसे भी पढ़ें: Dadabhai Naoroji Birth Anniversary: दादा भाई नौरोजी की 'ड्रेन थ्योरी' ने हिला दी थी ब्रिटिश नींव, देश को समर्पित कर दिया था जीवन

वह विश्व को दिखाना चाहते थे कि मानवता के समक्ष सार्वभौम एकता प्राप्त करने का सर्वोत्तम साधन भारतीय धर्म दर्शन है। 1936 से तीन वर्ष तक आक्सफोर्ड विवि अध्यापन का कार्य किया। 1939 में उन्होनें दक्षिण अफ्रीका में भारतीयता पर व्याख्यान दिया। इसी समय द्वितीय विष्वयुद्ध प्रारम्भ हो गया और वे स्वदेश लौट आए तथा उन्हें काशी विवि का उपकुलपति नियुक्त किया गया।

स्वतंत्रता मिलने पर उन्हें विश्वविद्यालय आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा 1949 में सोवियत संघ में भारत के राजदूत बने। इस दौरान उन्होंने लेखन भी जारी रखा। सन 1952 में डा. राधाकृष्णन भारत के उपराष्ट्रपति बने। 1954 में उन्हें भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। डा. राधाकृष्णन 1962 में राष्ट्रपति बने तथा इन्ही के कार्यकाल में चीन तथा पाकिस्तान से युद्ध भी हुआ। 1965 में आपको साहित्य अकादमी की फेलोशिप से विभूषित किया गया तथा 1975 में धर्म दर्शन की प्रगति में योगदान के कारण टेम्पलटन पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

उन्होनें अनेक पुस्तकें लिखी जो उनके ज्ञान का प्रमाण हैं। उनकी पुस्तकें– इंडियन फिलासफी, द हिंदू वे ऑफ लाइफ, रिलीफ एंड सोसाइटी, द भगवद्गीता, द प्रिंसिपल ऑफ द उपनिषद, द ब्रह्मसूत्र, फिलॉसफी ऑफ रवींद्रनाथ टैगोर सम्पूर्ण विश्व को भारत के ज्ञान का परिचय देती हैं। वह निष्काम कर्मयोगी, करुण हृदयी, धैर्यवान, विवेकशील तथा विनम्र थे। उनका जीवन भारतीयों के लिये त ही नहीं अपितु सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हीं को आदर्श मानकर आज पूरे भारत में शिक्षक दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जाता है।

- मृत्युंजय दीक्षित 

प्रमुख खबरें

West Asia Crisis: Crude Oil की कीमतों में आग से रुपया बेहाल, Dollar के मुकाबले 44 पैसे टूटा

Indian Rupee को लगा बड़ा झटका! महंगे Crude Oil और मजबूत Dollar ने तोड़ी कमर, 44 पैसे गिरा

IPL Eliminator में Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 29 गेंदों में 97 रन ठोक तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड

Iran की America को खुली धमकी, IRGC बोला- हमला हुआ तो तट बनेगा कब्रगाह