By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2021
बेंगलुरु। अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी. के. शशिकला की जांच में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। शशिकला जेल की सजा काट रही हैं और बुखार तथा सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने पर उन्हें यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुधवार को बोरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अभी वह शहर के विक्टोरिया अस्पताल के कोविड-19 निर्दिष्ट केंद्र में भर्ती हैं।