सतीश पूनिया का तंज, CM गहलोत घोषणाजीवी, सभी घोषणाएं और वादे आज भी अधूरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2021

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नई घोषणाओं पर कटाक्ष करते हुए शनिवार को उन्हें घोषणाजीवी बताया और कहा कि वे पिछले तीन साल से सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा की गई नई घोषणाओं को लेकर प्रतिक्रिया में पूनियां ने यह बात कही। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घोषणाजीवी हैं, पिछले तीन साल से सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं, धरातल पर कुछ नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि 2018 के कांग्रेस के जन घोषणापत्र में प्रदेश के सभी किसानों का पूरा कर्जा माफ करने का वादा किया गया था, आज प्रदेश के 60 लाख किसान कर्जा माफ होने का इंतजार कर रहे हैं! पूनियां ने कहा, लेकिन मुख्यमंत्री पिछली घोषणाएं और वादे पूरे करने के बजाय सिर्फ घोषणाएं करने में ही व्यस्त हैं और अपनी कुर्सी बचाने के जुगाड़ में लगे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में गहलोत ने 13195 करोड़ रुपए के 2512 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

प्रमुख खबरें

Iran ने नहीं की क्षतिग्रस्त परमाणु केंद्रों की मरम्मत, IAEA प्रमुख Rafael Grossi का दावा

Israel Exit Poll Results | इजरायल के एग्जिट पोल में त्रिशंकु जनादेश! बेंजामिन नेतन्याहू का भविष्य अधर में अटका, विपक्ष ने पकड़ी रफ्तार

Bhadohi में दलित अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

UAE ने Flydubai के भारतीय पायलट Captain Smit Machchhar को किया सम्मानित, कॉकपिट हमले के दौरान दिखाई थी अद्भुत बहादुरी