Article 370 हटने से Jammu Kashmir को हर योजना का लाभ मिला: BJP सांसद सतपाल शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 05, 2026

नयी दिल्ली, पांच अगस्त राज्यसभा में बुधवार को भाजपा के सतपाल शर्मा ने जम्मू कश्मीर से आज ही के दिन अनुच्छेद 370 हटाये जाने का जिक्र करते हुए दावा किया कि इसके कारण केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को केंद्र की हर योजना का लाभ मिल रहा है और वह देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहा है। शून्यकाल में भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतपाल शर्मा ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज एक ऐसा दिन है जिसका इंतजार जम्मू कश्मीर ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोग दशकों से कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत प्रदत्त विशेष दर्जे को रद्द कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था।

उन्होंने कहा कि इस सपने को पूरा करने के लिए बहुत से लोगों ने बलिदान दिया है और वे ऐसे सभी लोगों को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज जम्मू कश्मीर भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है औद देश के विकास में योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत सरकार की हर योजना का लाभ जम्मू कश्मीर के लोगों को मिल रहा है।

शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने न जाने कितने राष्ट्रवादी लोगों पर जुल्म किया और उनकी हत्याएं तक की गयीं।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच