सात्विक-चिराग की जोड़ी ने BWF रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई वापसी

By Kusum | Jul 29, 2025

एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट और भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने BWF की ताजा रैंकिंग में मेंस डबल्स में तीन स्थान की लंबी छलांग लगाई है। ये जोड़ी अब 10वें नंबर पर पहुंच गई है।

भारत के टॉप रैंक वाले सिंगल्स खिलाडी लक्ष्य सेन ने भी ताजा रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाकर 17वें स्थान पर जगह बना ली है। उनके अब 54442 पॉइंट हैं, जो चीन के झेनजियांग वांग से थोड़ा ही आगे हैं। वांग ने इस हफ्ते 5 पायदान की छलांग लगा है। वहीं, अनुभवी शटलर एचएस प्रणॉय ने भी दो स्थान ऊपर चढ़कर वर्ल्ड नंबर 33 पर जगह बना ली है। उनके अब 40336 पॉइंट हो गए हैं। 

विमेंस सिंगल्स में 17 साल की हरियाण की उभरती हुई स्टार उन्नति हूडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार स्थान की छलांग लगाई है। उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 31वीं रैंकिंग हासिल की है। उन्नति ने पिछले हफ्ते डबल ओलंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु को 21-16, 19-21, 21-13 से हराकर सबको चौंका दिया था। ये मुकाबला 1 घंटे 13 मिनट तक चला। हालांकि, क्वार्टफाइनल में उन्हें जापान की तीसरी वरीया प्राप्त खिलाड़ी अकाने यामागुची से हार का सामना करना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

Sawan Special: बिना प्याज-लहसुन के सब्जी का स्वाद दोगुना करने के लिए अपनाएं ये आसान Kitchen Tips

Jharkhand में छात्रों का उबाल, पूछा – Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा, तो Hemant Soren क्यों नहीं?

Shreya Kalra ने Lock Upp 2 जीतकर Shivangi Joshi को दिया नया नाम बैक स्टेप जोशी

Modi Cabinet Decisions: इधर विपक्ष हंगामा करता रह गया, उधर मोदी मंत्रिमंडल ने देश के लिए दो बड़े महत्वपूर्ण फैसले ले लिये