BWF World Championships: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास, पुरुष युगल में किया भारत का पहला पदक पक्का

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2022

तोक्यो।सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी की विश्व में दूसरे नंबर की जापानी जोड़ी को हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना पहला पदक पक्का करके नया इतिहास रचा। इस माह के शुरू में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विश्व में सातवें नंबर की भारतीय जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करके खिताब की प्रबल दावेदार और मौजूदा चैंपियन जापानी जोड़ी को एक घंटे 15 मिनट तक चले मैच में 24-22, 15-21, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और इसके साथ ही पहली बार विश्व चैंपियनशिप में अपने लिए पदक सुनिश्चित किया। यह भारत का विश्व चैंपियनशिप में युगल में दूसरा पदक है। इससे पहले ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने 2011 में महिला युगल में कांस्य पदक जीता था।

इसे भी पढ़ें: BWF World Championships 2022: चिराग शेट्टी खेलेंगे प्री क्वार्टर फाइनल मैच, लक्ष्य सेन का सामना अंतिम 16 में एच एस प्रणय से

भारतीय जोड़ी एक समय 12-5 से आगे थी लेकिन जापानी जोड़ी ने लगातार सात अंक बनाकर 16-14 से बढ़त हासिल कर ली। भारतीय जोड़ी ने हालांकि जुझारूपन दिखाकर पहला गेम अपने नाम किया। ताकुरो और यूगो ने दूसरे गेम में 9-9 की बराबरी से शानदार वापसी की और यह गेम जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम तक खींच दिया। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद फिर से अच्छा खेल दिखाया और इंटरवल तक 11-5 से बढ़त हासिल कर ली। सात्विक और चिराग ने जल्द ही इसे 14-8 कर दिया। भारतीयों ने यहां पर नेट पर फाउल किया और एक अंक गंवाया लेकिन वह तुरंत ही स्कोर 16-9 करने में सफल रहे। यूगो ने इसके बाद कुछ शानदार शॉट लगाए, जिनमें एक शक्तिशाली स्मैश और एक क्रॉस कोर्ट रिटर्न भी शामिल है। इससे जापानी जोड़ी ने तीन अंक बनाए लेकिन इसके बाद उनके दो शॉट बाहर चले गए जिससे भारतीय जोड़ी 19-13 से आगे हो गई। भारतीयों के पास जल्द ही सात मैच पॉइंट थे और उन्होंने यूगो की गलती से मैच अपने नाम करने में देर नहीं लगाई।

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco Attack | सऊदी अरामको पर दहलाने वाला ड्रोन हमला! दो की मौत और घायल लोगों में एक भारतीय भी शामिल, अमेरिका ने जारी किया देश छोड़ने का फरमान

France Protests India Advisory | फ्रांस में उग्र प्रदर्शन और तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, राष्ट्रपति मैक्रों और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी जुबानी जंग

Vivek Ramaswamy के कैंपेन विज्ञापन पर विवाद, ओहायो चुनाव में Amy Acton की मां को दिखाया

India vs New Zealand सीरीज में DRS के तहत पहली बार होगा Sonic तकनीक का इस्तेमाल