सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में, साइना फ्रेंच ओपन से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2019

पेरिस। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां 700,000 डालर इनामी फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनायी लेकिन साइना नेहवाल महिला एकल में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पायी। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने विश्व में आठवें नंबर की डेनमार्क की जोड़ी किम एस्ट्रुप और सकारूप रासमुसेन को 21-13, 22-20 से हराया। 

इसे भी पढ़ें: बासेल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर, लगातार 17वीं जीत दर्ज की

साइना पहले गेम में शुरू में ही पिछड़ गयी और यंग ने 7-2 से बढ़त बना ली। इसके बाद भारतीय ने 7-8 से अंतर कम किया और कुछ समय के लिये 15-12 से बढ़त भी हासिल की। यंग ने स्कोर 18-15 कर दिया लेकिन साइना 20-19 के स्कोर पर गेम प्वाइंट पर पहुंच गयी। कोरियाई खिलाड़ी ने हालांकि लगातार तीन अंक बनाकर यह गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी यंग ने शुरू में बढ़त बनायी।

इसे भी पढ़ें: दिविज शरण अब एशिया के शीर्ष रैंकिंग के युगल खिलाड़ी

साइना ने वापसी की कोशिश भी लेकिन कोरियाई खिलाड़ी जल्द ही 16-11 से आगे हो गयी। साइना ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करके स्कोर 18-18 से बराबर किया। भारतीय ने लगातार तीन अंक बनाकर स्कोर 21-20 किया लेकिन फिर से यंग ने तीन अंक हासिल करके मैच जीता। साइना अब 29 अक्टूबर से सारलोरलक्स ओपन में खेलेगी।

प्रमुख खबरें

SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा

2016 Surgical Strike आतंकवाद पर भारत का निर्णायक जवाब थी: PM Narendra Modi

Asian Games में दो सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं Elavenil Valarivan, अहमदाबाद में जोरदार स्वागत

Bareilly में नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपी Nirdesh Rathore गिरफ्तार