Singapore Open में Satwik-Chirag का धमाका, फाइनल जीतकर दो साल का खिताबी सूखा खत्म किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2026

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पूर्व विश्व नंबर एक जोड़ी ने रविवार को पुरुष युगल फाइनल में इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी की जोड़ी को हराकर अपना पहला सिंगापुर ओपन बैडमिंटन खिताब जीता। एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन इस भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए दो वर्षों में अपना पहला खिताब जीता। यह उनके करियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब है।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu की Kamali Moorthy बनीं 'लहरों की रानी', Indian Open of Surfing में जीता दोहरा खिताब

फाइनल से पहले भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया की इस जोड़ी के खिलाफ खेले गए तीन मुकाबलों में से दो में हार का सामना करना पड़ा था। इस प्रतिद्वंद्वी जोड़ी के खिलाफ उनकी पिछली हार जनवरी में मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में हुई थी। कड़े मुकाबले वाले पहले गेम में पिछड़ने के बावजूद भारतीय जोड़ी ने अपने खेल की गति बढ़ाई और लंबी रैलियों में दबदबा बनाते हुए विश्व नंबर तीन इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ मुकाबले का रुख पलट दिया। यह जीत भारतीय जोड़ी के लिए शानदार सप्ताह का समापन भी रही। उन्होंने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के मौजूदा विश्व चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त किम वोन-हो तथा सियो सेउंग-जे की जोड़ी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

जीत का निर्णायक अंक हासिल होते ही सात्विक और चिराग जश्न मनाने के लिए कोर्ट पर लेट गए।इसके बाद सात्विक ने बच्चों जैसी खुशी का प्रदर्शन किया, जबकि उत्साहित चिराग ने जोरदार दहाड़ लगाई और अपने साथी पर कूद पड़े। बाद में दोनों खिलाड़ियों ने कोर्ट पर नृत्य किया और पोडियम के शीर्ष पायदान पर लंबे समय बाद वापसी का भरपूर आनंद लिया।

प्रमुख खबरें

Nepal Judiciary Crisis: नेपाल की न्यायपालिका में राजनीतिक दखल पर भड़के International Rights Groups, दी गंभीर चेतावनी

Bangladesh Political Crisis: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के इस्तीफे के बाद अब क्या? Speaker संभालेंगे कार्यवाहक कमान

Gujarat Flood Crisis: बोपल में पानी के बीच उतरे CM Bhupendra Patel, राहत कार्यों में तेज़ी लाने के लिए दिया Action Plan

Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन के साथ लौटेगा ज्ञान का महामंच, 1 अगस्त से शुरू होगी शूटिंग