एशियाई अमेरिकियों के साथ बढ़ रहा नस्ली भेदभाव, सत्य नाडेला ने की नफरती हमलों की निंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2021

वाशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नाडेला तथा अमेरिका के कई सांसदों ने कहा है कि वे एशियाई अमेरिकियों के साथ लगातार जारी नफरती कृत्यों से क्षुब्ध हैं और घृणा, नस्ली भेदभाव तथा हिंसा के सभी रूपों की निंदा करते हैं। ‘एशियन अमेरिकन’ समूहों ने बताया कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के आंकडों के अनुसार मार्च से दिसंबर 2020 के बीच एशियाई अमेरिकियों के साथ दुर्व्यवहार की तीन हजार से अधिक घटनाएं हुई हैं, वहीं वर्ष 2019 में यह संख्या 216 थी। नाडेला ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं विश्व भर में एशियाई अमेरिकियों और एशियाई समुदाय के लोगों के साथ लगातार हो रही घृणा की घटनाओं को लेकर क्षुब्ध हूं, नस्लवाद, घृणा और हिंसा का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है। मैं अन्याय के खिलाफ एशियाई और एशियाई अमेरिकी समुदाय के साथ एकजुट हूं। नाडेला के ट्वीट के एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि देश में वैश्विक महामारी के दौरान एशियाई-अमेरिकी पर नस्ली नफरत की भावना से किए गए ‘‘क्रूर’’ हमले अमेरिकी भावना के खिलाफ है।

प्रमुख खबरें

China से भिड़ा यूरोप, रोज 1-बिलियन -यूरो के भारी नुक़सान से हड़कंप!

Graham Staines हत्याकांड के दोषी Dara Singh की सजा में छूट की याचिका Odisha Government ने की खारिज

BRICS समिट में ये 5 काम कर गए जिनपिंग, भारत भी हैरान!

Montreal Protocol प्रतिबद्धताओं को भारत ने विकास रोके बिना पूरा किया: Kirti Vardhan Singh