Satyendar Jain को ACB ने DJB निविदा मामले में गिरफ्तार किया, AAP नेता बोले- यह राजनीति है

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 19, 2026

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) द्वारा की गई उनकी गिरफ्तारी का संबंध आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से है और इसे उन्होंने ‘‘राजनीति’’ करार दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जैन और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदित प्रकाश राय समेत छह लोगों को डीजेबी की सीवर शोधन संयंत्र परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी ने गिरफ्तार किया है। जैन ‘आप’ के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी भी हैं।

एसीबी के अनुसार, जांच में सामने आया कि निविदा प्रक्रिया में कथित तौर पर ऐसी तकनीकी विशिष्टताएं और शर्तें रखी गई थीं, जो एक विशेष तकनीक प्रदाता कंपनी ‘यूरोटेक एन्वायरमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ के पक्ष में थीं। इससे प्रतिस्पर्धा सीमित हुई और निजी कंपनी को अनुचित लाभ मिला। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित प्रायोगिक अध्ययन नहीं कराया गया, जबकि निविदा में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक और मीडिया से संबंधित प्रतिबंधात्मक शर्तें शामिल कर दी गई थीं।

एसीबी ने यह भी आरोप लगाया कि शोधित अपशिष्ट जल से जुड़े आवश्यक मानकों को निविदा से बाहर रखा गया और तकनीकी विशिष्टताओं में बदलाव किया गया, जिससे सरकार के खजाने पर महत्वपूर्ण वित्तीय प्रभाव पड़ा। सत्येंद्र जैन को मई 2022 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में भी गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में