तिहाड़ जेल में मसाज करवा रहे सत्येंद्र जैन, वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने साधा निशाना

By रितिका कमठान | Nov 19, 2022

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन जो इस समय तिहाड़ जेल बंद हैं, उनका एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जेल के अंदर सत्येंद्र मसाज कराते हुए दिख रहे है। जेल में मसाज कराते हुए वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद बीजेपी ने भी इस मामले पर आप पार्टी को घेर लिया है। जेल से आए इस वीडियो में आप पार्टी के मंत्री के ऐशो आराम का खुलासा हुआ है।

इस मामले पर कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने भी सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर जो ट्रीटमेंट मंत्री को मिल रहा है वो बताता है कि आप पार्टी कितना झूठ बोलती है। जेल में भी सत्येंद्र जैन को हर तरह की सुविधा और वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। जेल का जो वीडियो वायरल हुआ है उससे साफ है कि आप पार्टी सत्येंद्र जैन को पूरी मौज जेल में दे रही है। 

प्रवर्तन निदेशालय कर चुका है खुलासा

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने भी आशंका जताई थी की सत्येंद्र जैन को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। इस वीडियो के वायरल होने से प्रवर्तन निदेशालय के आरोपों को बल मिला है। ईडी ने कहा था कि सत्येंद्र जैन जेल में हाई प्रोफाइल स्पा और पार्लर की सुविधाओं का लाभ उठा रहे है। माना जा रहा है कि ये वीडियो 13 सितंबर का है। इस वीडियो में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज कराते दिख रहे है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर