By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 19, 2026
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदित प्रकाश राय और चार अन्य आरोपियों को बुधवार को यहां एक अदालत में पेश किया गया। इन सभी को दिल्ली जल बोर्ड के सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने गिरफ्तार किया है। एसीबी के एक बयान के अनुसार, अन्य आरोपियों में डीजेबी के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव तथा नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा शामिल हैं।
शिकायत में डीजेबी के सीवर शोधन संयंत्रों के विस्तार और उन्नयन से संबंधित निविदा प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं, निविदा शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं।