सत्येंद्र जैन का दावा, दिल्ली में जल्द कम हो सकते हैं कोरोना वायरस के मामले, स्थिर स्थिति में राजधानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले स्थिर हो गए हैं और जल्द ही इनके कम होने की उम्मीद है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संक्रमण दर से मामलों के चरम पर पहुंचने का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता और कहा कि दिल्ली में बुधवार को 25000 के आसपास नए मामले आ सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘ मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर स्थिर है और मामले भी स्थिर हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: जल्द जारी होगी भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची,कट सकते है 45 विधायकों के टिकट

इस महीने में 11 दिन में 93 लोगों की अभी तक संक्रमण से मौत हो चुकी है, जबकि पिछले पांच महीने में दिल्ली में संक्रमण से 54 लोगों की मौत हुई थी। दिसंबर में नौ, नवंबर में सात, अक्टूबर में चार, सितंबर में पांच, अगस्त में 29 संक्रमितों की मौत हुई थी। वहीं, जुलाई में 76 लोगों की संक्रमण से जान गई थी। जैन ने कहा, ‘‘गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है, जबकि कोरोना वायरस के इलाज के लिए अधिक लोग अस्पताल नहीं आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक