By अभिनय आकाश | Oct 16, 2026
इस्लाम की सबसे पवित्र जगह मक्का का अपमान अब मुस्लिम ही करने लगे हैं। एक तरफ शिया विद्रोही संगठन हूती मक्का पर हमला कर चुका है। तो वहीं दूसरी तरफ अब मक्का से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर मुस्लिम देश ही चौंक गए हैं। सऊदी अरब ने चुपचाप दो मुस्लिम लोगों को फांसी दे दी है क्योंकि इन दोनों ने मक्का का अपमान किया। यह दोनों लोग कौन है और कहां से आए हैं वो सच्चाई जानकर भारत भी चौंक जाएगा। दरअसल सऊदी अरब ने बांग्लादेश के दो मुस्लिम लोगों को फांसी दे दी है। इनमें से एक का नाम नज़रुल इस्लाम अब्दुल है तो दूसरे का नाम सिटी अख्तर। सऊदी अरब का कहना है कि इन दोनों बांग्लादेशियों ने मक्का की मस्जिद में धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन किया।
आपको बता दें कि बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत को भी बर्बाद कर रहे हैं। अब तो इन्होंने रूस तक को नहीं छोड़ा। कुछ महीनों पहले रूस के एक पोल्ट्री फार्म में बांग्लादेशी व्यक्ति ने उज्बेकिस्तान के एक व्यक्ति को चूम लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें की। यानी रूस में बैठकर एक बांग्लादेशी उज्बेकिस्तान के आदमी को छेड़ रहा है। लेकिन मजे की बात देखिए कि पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले रूसियों और उज़्बेकिस्तान के लोगों ने बांग्लादेशियों को कूट दिया।