Saudi ने भगाए पाकिस्तान के 56000 भिखारी, अजरबैजान ने भी कसी नकेल

By अभिनय आकाश | Dec 20, 2025

पाकिस्तान आतंकवाद का निर्यात करने के लिए जाना जाता है और भारत इसका शिकार रहा हैपाकिस्तान चीन को गधों का निर्यात भी करता थापाकिस्तान के निर्यात की असामान्य सूची में शामिल हो रहे हैं भिखारी समस्या इतनी विकराल हो गई है कि सऊदी अरब और अजरबैजान जैसे देशों ने अब पाकिस्तानी सरकार से भिखारियों के प्रवाह को रोकने का अनुरोध किया हैखाड़ी देश पाकिस्तान से आने वाले भिखारियों से इतना परेशान हो गए हैं कि उन्होंने पाकिस्तान पर सख्ती दिखा दी हैयह देश इन भिखारियों को रोकने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैंलेकिन उसके बावजूद वो खुद को पाकिस्तानी भिखारियों से घेरे पा रहे हैंमजबूरी में इन भिखारियों को देश से निकालकर पाकिस्तान भेजना पड़ रहा हैताबड़तोड़ इन भिखारियों पर एक्शन लिया जा रहा है। यानी डिपोर्ट इन्हें पाकिस्तान वापस किया जा रहा है।

भगाए गए पाकिस्तानी भिखारी। सऊदी अरब ने 56,000 से अधिक पाकिस्तानी भिखारियों को खदेड़ा है। दुबई ने 6000 पाकिस्तानी भिखारी भगाए हैं। अज़र-बैजान से 2500 पाकिस्तानी भिखारी भगाए गए हैं। तो पाकिस्तान ने खुद कबूल किया है कि उसके देश के भिखारी इंटरनेशनल भिखारी बन गए हैं। जब पूरी दुनिया में पाकिस्तान की बेइज्जती हो रही है तो पाकिस्तानी अधिकारियों ने भीख मांगने वाले गिरोह पर सख्ती दिखाई है। विदेश जाने से रोकने के लिए ही 2025 में 66,000 से अधिक यात्रियों को प्लेन से उतार दिया गया है और कहा जा रहा है कि नो फ्लाई जोन में भी डाल दिया है। यानी कि ये लोग अब हवाई यात्रा वीजा लेकर नहीं कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: अफगान स्वास्थ्य मंत्री के भारत दौरे से पाकिस्तान के पेट में हुआ दर्द, Taliban Health Minister के भारत दौरे का दिखा बड़ा असर

हालात तो ये हो गए हैं कि जितने लोग पाकिस्तान से विदेश जाते हैं उनमें से ज्यादातर लोग वापस लौट कर ही नहीं आते हैं। यानी कि वहां जाकर गायब हो जाते हैं। मानो एक बार मौका मिला पाकिस्तान से निकलने का और निकलते ही बन गए भिखारी। दूसरे देश को पहुंचा दी बड़ी चोट। विदेशों में भिखारी बन रहे पाकिस्तानी। 24,000 पाकिस्तानी कंबोडिया गए। 12,000 लोग वापस ही नहीं लौटे। 4,000 पाकिस्तानी म्यांमार गए। 2500 लोग गायब हो गए।

प्रमुख खबरें

Travel Plan Breakdown: दिल्ली से ₹5000 के बजट में घूमें ये 3 शहर, जानें ट्रांसपोर्ट और होटल का पूरा खर्च

Horoscope September 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा भविष्य, Career और Health को लेकर बड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणी

Shashi Tharoor नेपाल बाढ़ को ड्रामा बताकर घिरे, सोशल मीडिया पर संवेदनहीनता के आरोप

अब Mumbai के Taxi-Auto Drivers को मराठी सीखने के लिए पूरे 365 दिन, Fadnavis का फैसला