Saudi Arabia ने हज से पहले छह पत्रकारों को निष्कासित किया: ईरान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2024

ईरान ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब ने अपने सरकारी टेलीविजन प्रसारक के छह सदस्यों को निष्कासित कर दिया है, जिन्हें हज से पहले देश में लगभग एक सप्ताह तक हिरासत में रखा गया था।

ईरानी सरकारी टीवी ने बताया कि गिरफ्तारियां एक हफ्ते पहले शुरू हुईं जब मदीना में पैगंबर मुहम्मद की मस्जिद में कुरान की आयतों की रिकॉर्डिंग करते समय कर्मीदल के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया गया।

उन्हें हिरासत में लिए जाने के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया, लेकिन कहा कि “कई घंटों की पूछताछ” के बाद उन्हें पुलिस हिरासत में रखा गया। सरकारी टीवी ने कहा इसके दो दिन बाद सऊदी पुलिस ने ईरान के अरबी के अल आलम चैनल के एक पत्रकार और एक अन्य सरकारी टीवी पत्रकार को हिरासत में ले लिया। यह तब हुआ जब वे ईरानी तीर्थयात्रियों के साथ प्रार्थना सेवा में भाग लेने के लिए कार से उतरे थे।

एक अन्य रेडियो पत्रकार को मदीना के एक होटल में हिरासत में लिया गया। सरकारी टीवी के अनुसार, छहों व्यक्तियों को बाद में रिहा कर दिया गया और हज का अवसर दिये बिना ईरान निष्कासित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Delhi के New Usmanpur में कारोबारी के घर फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी पकड़े गए

Durga Puja पर बंगाली लुक के लिए हाथों पर रचाएं Alta Design के ये 4 खूबसूरत पैटर्न

Chorbagan Sarbojanin Durga Puja Pandal में कैसे मची भगदड़? सामने आईं हादसे की कई वजहें

H-1B Visa पर बयान को लेकर JD Vance ने दी सफाई, कहा कंपनियों पर था निशाना