सऊदी अरब के मंत्री ने शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और सैफ से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2022

मुंबई। सऊदी अरब के संस्कृति मंत्री बद्र बिन अब्दुल्ला बिन मोहम्मद बिन फरहान अल सौद ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार से मुलाकात की तस्वीरें रविवार को पोस्ट कीं। मंत्री ने इन अभिनेताओं के साथ मुलाकात की अपनी तस्वीरें ट्वीटर पर साझा की हैं। उन्होंने अभिनेता सैफ अली खान से भी मुलाकात की। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर कलाकारों को टैग किया और लिखा कि यह मुलाकात एक साथ मिलकर ‘‘साझेदारी के अवसर’’ तलाशने के लिए थी।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बीमारियों के उन्मूलन के प्रयास जारी रहेंगे: योगी आदित्यनाथ

गौरतलब है कि शाहरुख अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ‘‘पठान’’ फिल्म में दिखाई देंगे, जबकि सलमान खान ‘‘टाइगर 3’’ में नजर आएंगे, जो अप्रैल 2023 में रिलीज होगी। हाल में ‘‘बच्चन पांडे’’ में दिखे अक्षय ‘‘पृथ्वीराज’’, ‘‘रक्षा बंधन’’, ‘‘राम सेतु’’ और ‘‘सेल्फी’’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं, सैफ ‘‘विक्रम वेधा’’ में दिखायी देंगे, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन भी हैं।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते