इजरायली हमले को लेकर सऊदी अरब का पहला बयान, 1967 की सीमाओं के साथ फिलिस्तीनी की स्थापना का किया आह्वान

By अभिनय आकाश | Oct 20, 2023

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) ने 1967 की सीमाओं के साथ एक फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना का आह्वान किया है। मोहम्मद बिन सलमान ने खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के संयुक्त शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। चल रहे इज़राइल-हमास युद्ध के बारे में बात करते हुए मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि हमारी मुलाकात के समय गाजा में जो कुछ भी देखा जा रहा है, उससे हमें दुख हो रहा है, बढ़ती हिंसा से जिसकी कीमत निर्दोष नागरिकों को चुकानी पड़ रही है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका से दुश्मनी मोल लेगा Saudi Arabia! हमास का साथ देने के लिए खुलकर सामने, इजराइल के साथ शांति समझौता टाला

विशेष रूप से हमास के 2017 के नीति दस्तावेज़ में 1967 के छह दिवसीय युद्ध में इज़राइल के कब्जे वाले क्षेत्रों में फिलिस्तीनी राज्य के विचार को स्वीकार करने की संभावना का सुझाव दिया गया था। इज़राइल ने बार-बार इस मांग को खारिज कर दिया है, प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दोहराया है कि इज़राइल अपनी 1967 की सीमाओं से कभी पीछे नहीं हटेगा।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक