सऊदी अरामको के 2019 के शुद्ध लाभ में 20.6 प्रतिशत की भारी गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2020

रियाद। सऊदी अरामको के 2019 के शुद्ध लाभ में भारी गिरावट आई है। ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने रविवार को बताया कि बीते साल उसका शुद्ध लाभ 20.6 प्रतिशत नीचे आ गया। कंपनी ने बयान में कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में कमी और उत्पादन का स्तर कम रहने की वजह से उसका मुनाफा घटा है।

सऊदी शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि बीते साल उसका शुद्ध लाभ 88.2 अरब डॉलर रहा, जो 2018 में 111.1 अरब डॉलर रहा था। कंपनी ने कहा कि मुनाफा घटने की मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और उत्पादन में कमी है।

इसे भी पढ़ें: मोबाइल फोन होगा महंगा, GST दर 12 से बढ़कर 18 फीसदी हुआ

प्रमुख खबरें

India को खाद्य तेल आपूर्ति में Argentina शीर्ष पर, Vaca Muerta गैस क्षेत्र में भी संभावनाएं

Aamir Khan और Gauri Spratt ने शादी के बाद मनाया अपना पहला करवा चौथ, अनिल कपूर के घर पर बिखेरा जलवा, वीडियो वायरल

Kedarnath यात्रा को हराम बताने वाले फतवे पर भड़के Harish Rawat, किया Sara Ali Khan का बचाव

शबरिमला मंदिर में Milma Ghee आपूर्ति घोटाले में TDB कर्मचारी गिरफ्तार