Houthi प्रवक्ता Yahya Saree का आरोप, Saudi सेना ने Yemen में किए 28 हवाई हमले

By अभिनय आकाश | Sep 21, 2026

हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता याह्या सरी ने आरोप लगाया कि सऊदी सेना ने पिछले 24 घंटों में यमन में 28 हवाई हमले किए, जिनमें ताइज़, अल-जौफ़ और मारिब के इलाकों को निशाना बनाया गया। रविवार को अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर एक बयान में सरी ने कहा पिछले 24 घंटों में सऊदी लड़ाकू विमानों ने खमीस मुशैत और ताइफ़ एयरबेस से उड़ान भरकर F-15 और टाइफून विमानों का इस्तेमाल करते हुए 28 हवाई हमले किए। इन हमलों में ताइज़, अल-जौफ़ और मारिब के इलाकों को निशाना बनाया गया, जिससे हमारे देश और लोगों के खिलाफ सऊदी हमले शुरू होने के बाद से हवाई हमलों की कुल संख्या 760 हो गई है। सरी ने आगे कहा कि इन ताज़ा हमलों के साथ ही हूतियों के खिलाफ सऊदी "हमलों" की शुरुआत से लेकर अब तक सऊदी हवाई हमलों की कुल संख्या 760 हो गई है। ये बयान हूतियों के उन दावों के बाद आए हैं, जिनमें उन्होंने सऊदी अरब को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों की जिम्मेदारी ली थी। 

इसे भी पढ़ें: Saudi Arabia की अपील के बाद भी Donald Trump ने बदला फैसला, Yemen में Houthi पर हमला टाला


मौजूदा हालात को देखते हुए, अमेरिका ने सऊदी अरब में अपने मिशन के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इसके तहत, सऊदी अरब पर हूथी मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए, वहां काम करने वाले अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को ताइफ़ और यानबू शहरों की सभी सरकारी और निजी यात्राओं के लिए विशेष मंज़ूरी लेनी होगी। सऊदी अरब में अमेरिकी मिशन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ये पाबंदियां मौजूदा सुरक्षा हालात की वजह से लगाई गई हैं। साथ ही, मिशन ने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा के सुझाए गए उपायों का पालन करने की अपील की। ​​इससे पहले रविवार को ट्रंप ने कहा था कि सऊदी अरब पर हालिया बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के बाद वॉशिंगटन यमन के हूथी विद्रोहियों के संपर्क में है और उस गुट ने अमेरिकी कर्मियों पर हमला न करने पर सहमति जताई है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारत को 6 पदक, Suchika Tariyal ने MMA में जीता कांस्य

Chai Par Sameeksha: UCC, UPI और Nandigram पर जमकर हो रही राजनीति, उलझ गया सभी दलों का गणित!

देश और दुनिया की प्रमुख खबरें: शाम 6 बजे तक का विशेष News Roundup

Jamui Case: छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं, Bihar Minister Shravan Kumar के बयान पर बवाल