हूती विद्रोहियों के साथ वार्ता के लिए यमन की राजधानी पहुंचे Saudi अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2023

यमन में नौ साल से जारी संघर्ष का समाधान निकालने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के तहत सऊदी अरब के अधिकारी ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों से बातचीत के लिए रविवार को यमन की राजधानी सना पहुंचे। हूती द्वारा संचालित ‘सबा’ समाचार एजेंसी ने बताया कि यमन में सऊदी अरब के राजदूत मोहम्मद बिन सईद अल जाबेर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों का संचालन करने वाली हूती की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद के प्रमुख महदी अल मशत के साथ वार्ता करेगा। एजेंसी ने एक अज्ञात सूत्र के हवाले से बताया कि शनिवार को सना पहुंचा ओमानी प्रतिनिधिमंडल भी वार्ता में शामिल होगा।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir दान में हेराफेरी? SIT जांच में सामने आया CCTV और कैश काउंटिंग का सच

ऑपरेशन कीचड़ से क्या संविधान बदलना चाहती है BJP? Pawan Khera ने Modi सरकार को घेरा

Bihar में NEET Re-Test के दौरान मुन्नाभाई गैंग का भंडाफोड़, Medical Students समेत 24 अरेस्ट

बहन को Cab में अकेला छोड़ने से डर रहा था भाई, फिर Driver ने जो किया सोशल मीडिया पर हो गया वायरल