भारत के साथ रियल टाइम खुफिया जानकारी साझा करेंगे सऊदी युवराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2019

नयी दिल्ली। भारत के समक्ष मौजूद आतंकवाद के खतरे पर व्यापक समझ प्रदर्शित करते हुए सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच खुफिया जानकारी ‘रियल टाइम’ पर साझा करने का प्रस्ताव दिया है। सरकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच बुधवार को हुई वार्ता के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तरीय व्यापक सुरक्षा संवाद स्थापित करने और आतंकवाद के खिलाफ अलग से एक संयुक्त कार्य समूह बनाने पर सहमति बनी।

सूत्रों ने कहा कि युवराज ने खास तौर पर खुफिया और जटिल जानकारी पर अपने देश की क्षमताओं का जिक्र किया और इस बारे में बात की कि कैसे दोनों देश रियल टाइम पर खुफिया जानकारी साझा करने की दिशा में साथ मिल कर काम कर सकते हैं। बुधवार को एक संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने सभी देशों को अन्य देशों के खिलाफ आतंकवाद के इस्तेमाल को खारिज करने और आतंकवाद के आधारभूत ढांचे को नष्ट करने के साथ-साथ आतंकवादियों को किसी भी जरिये से आर्थिक मदद नहीं मिलने को सुनिश्चित करने कहा। हालांकि, इसमें पाकिस्तान या पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों का कोई जिक्र नहीं था। एक सूत्र ने कहा कि युवराज ने यह माना कि आतंकवाद के साझा खतरे को ध्यान में रखते हुए यह बेहद जरूरी है कि दोनों देशों में रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिये करीबी सहयोग हो।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास