अधिकार और अपने हक पर ये महिला करती थी ट्वीट, सऊदी अरब ने सुना दी 34 साल की कठोर सजा

By निधि अविनाश | Aug 18, 2022

सऊदी अरब की एक महिला को ट्वीटर चलाने पर भारी जुर्माना उठाना पड़ा है। वहां की एक अदालत ने एक महिला को ट्वीटर चलाने पर 34 साल की सजा सुनाई है। महिला का नाम सलमा अल-शहाब और वह ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। सलमा 2 बच्चों की मां है और उन पर देश में सार्वजनिक अशांति पैदा करने के लिए एक्टिविस्टों की मदद करने का आरोप लगा हैं।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमा के ट्वीटर पर 2 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सलमा ज्यादातर सुन्नी देश की मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के बारे में ट्वीट करती रहती थीं। वह अपने ट्वीट से मुस्लिम देशों की कट्टरपंंथी सोच का जवाब देती थीं। वे कई एक्टिविस्ट को फॉलो करती थीं और हमेशा महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर रीट्वीट करती थीं। इन्हीं सब कारणों से सलमा अपने देश की गुनहगार बन गई और उन्हें अपराधी घोषित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट