AAP नेता सौरभ भारद्वाज का आरोप, कंझावला कांड का एक आरोपी भाजपा का सदस्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2023

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को आरोप लगाया कि कंझावला-सुल्तानपुरी कांड में गिरफ्तार पांच आरोपियों में से एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्य मनोज मित्तल है और उसकी तस्वीर वाला एक होर्डिंग उस स्थानीय थाने के बाहर लगा है, जहां वह और उसके दोस्त बंद हैं। कंझावला में 20 वर्षीय एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब चार किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन में रूसियों ने क्या किया... राहुल गांधी बोले- चीनी जानते हैं हम आंतरिक मामलों में उलझे

भारद्वाज ने सोमवार को एक वीडियो भी जारी किया जिसमें कथित तौर पर सुल्तानपुरी थाने के बाहर मित्तल का होर्डिंग लगा हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है क्योंकि दोषियों में से एक भाजपा का सदस्य है। डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) यह कहकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं कि कार में संगीत बहुत तेज था, इसलिए अपराधियों को पता नहीं चला कि कार में लड़की फंस गई है।’’ भारद्वाज ने कहा, ‘‘ यह कैसे हो सकता है कि युवती का जब शव बरामद हुआ तो उस पर कपड़े नहीं थे? इसकी जांच की जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन