Tokyo Olympics 2020: सौरभ चौधरी ने जगाई पदक की आस, क्वालीफाइंग राउंड में पहला स्थान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

तोक्यो। भारत की पदक उम्मीद निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए तोक्यो ओलंपिक की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष रहकर फाइनल में जगह बना ली। प्रतिस्पर्धा में 36 निशानेबाजों में से आठ ने फाइनल में प्रवेश किया। भारत के अभिषेक वर्मा अच्छे प्रयासों के बावजूद फाइनल में प्रवेश से चूक गए और 17वें स्थान पर रहे। आखिरी सीरिज में दो बार आठ स्कोर करने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। पिछले तीन साल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आठ स्वर्ण जीत चुके चौधरी ने जबर्दस्त प्रदर्शन करके छह सीरिज में 586 स्कोर किया।

इसे भी पढ़ें: भारतीय हॉकी कोच ग्राहम रीड ने कहा, अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा

एशियाई खेलों और युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता चौधरी ने परफेक्ट 10 स्कोर किया लेकिन पहली सीरिज के दूसरे हिस्से में लय कायम नहीं रख सके। फिर 19वें स्थान से शीर्ष आठ में पहुंचे और परफेक्ट 100 स्कोर किया। बेहद अनुभवी विश्व और ओलंपिक चैम्पियनों के बीच वह बाजी मारने में कामयाब रहे। कोरियाई दिग्गज और चार बार के चैम्पियन जिन जिन जोंगोह भी फाइनल में जगह नहीं बना सके।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus