सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान छह सप्ताह की गर्भवती, अल्ट्रासाउंड में पुष्टि हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2025

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी छह सप्ताह की गर्भवती पाई गयी है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें यह पुष्टि हुई। जेल प्रशासन ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के परामर्श पर अब मुस्कान को गर्भवती बंदियों के अनुसार उपचार और देखभाल दी जाएगी। जेल अधीक्षक के अनुसार, शुक्रवार को लगभग पौने बारह बजे मुस्कान को जेल से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।

फार्मासिस्ट के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा। जांच के बाद दोपहर डेढ़ बजे मुस्कान को वापस जेल में दाखिल कराया गया। उन्होंने बताया कि अब तक मुस्कान से मिलने कोई परिजन जेल नहीं पहुंचे हैं।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी मुस्कान रस्तोगी ने तीन मार्च को अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। दोनों ने शव के चार टुकड़े कर उन्हें एक ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया था।

वारदात के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए थे। बाद में मुस्कान ने अपने परिजनों को वारदात की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर 19 मार्च को अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

Saudi Arabia की रक्षा में जुटे 8000 पाकिस्तानी सैनिक, Yemen में Houthi पर एयरस्ट्राइक

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Assam में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Amazon ने India समेत तीन देशों में की छंटनी, 1000 से कम कर्मचारियों पर असर

SIR से विपक्ष समर्थकों के नाम हटाने का लगा आरोप, बेंगलुरु में बोले Abhijeet Deepke