पाकिस्तान को भारत से बचाओ, संसद में आर्मी चीफ का जिक्र कर रोने लगे सांसद

By अभिनय आकाश | May 08, 2025

पुरानी कहवात है कि नमक स्वाद अनुसार और हिमाकत औकात अनुसार ही अच्छी लगती है। पाकिस्तान ने वही हिमाकत 22 अप्रैल को बेगुनाह नागरिकों की हत्या करवा की और पहलगाम के रूप में भारत को न भूलने वाला जख्म दिया। भारत की तरफ से उसे दंडित भी किया गया। पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंक के ठिकानों को दोजख नसीब करवाई गई। लेकिन फिर भी पाकिस्तान की हेकड़ी कम नहीं हुई। सीमा पार से वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लेकिन इन सब के बीच पाकिस्तान के नेताओं में खौफ का आलम भी नजर आ रहा है। भारत के प्रतिकार वाले एक्शन का खौफ। 

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान तो ट्रंप ने कह दी खतरनाक बात, हर स्थिति पर अमेरिकी सेना अधिकारी की नजर

भारतीय सशस्त्र बलों ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिशों को विफल कर दिया और जवाबी कार्रवाई में लाहौर में एक पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने का प्रयास किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन्हें एकीकृत काउंटर मानवरहित विमान प्रणाली (ग्रिड और वायु रक्षा प्रणाली) द्वारा निष्प्रभावी कर दिया गया।  

प्रमुख खबरें

Suryakumar Yadav बोले- T20 कप्तानी से हटने की नहीं थी उम्मीद, फैसले से हुआ था आश्चर्य

Union Budget 2027-28 की तैयारी 12 अक्टूबर से होगी शुरू, वित्त मंत्रालय ने परिपत्र जारी किया

Ludhiana Police ने ISI जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, आरोपी रशपाल सिंह गिरफ्तार

CM Yogi Adityanath ने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश