जीवन बचाना ज्यादा जरूरी, बाद में आता है आजीविका बचाना: सिद्धार्थनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सूक्षम, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश एवं निर्यात मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कोरोना वायरस महामारी के परिप्रेक्ष्य में कहा है कि सरकार के लिए जीवन बचाना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, उसके बाद आजीविका बचाने का मामला आता है। सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में दस लाख रोजगार सृजित करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलु पहले जीवित रहना है और उसके बाद पेट के लिए आजीविका कमाना आता है। इसलिए जीवन बचाना सरकार के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और उसके बाद आजीविका बचाना आता है। सिंह के पास वस्त्र, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग भी है। उन्होंने शुक्रवार को पीएचडी चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुडे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम उद्योग जगत को आश्वासन देना चाहते हैं कि केन्द्र और राज्य दोनों ही सरकारें रूकी हुई आर्थिक गतिविधियों और भारतीय उद्योग को पुनर्जीवित करने को लेकर काफी चिन्तित है।

इसे भी पढ़ें: भारत की बड़ी कामयाबी, दुनिया में PPE सूट और N95 मास्क के उत्पादन में दूसरे नम्बर पर पहुंचा

प्रमुख खबरें

UN में नेतन्याहू के सामने बुर्के वाली डिप्लोमैट का तहलका, हिली दुनिया !

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें