Sawan 2023: आर्थिक मजबूती और कर्ज से मुक्ति के लिए अपनाएं ये उपाय, मिल जाएगी राहत

By रितिका कमठान | Jul 25, 2023

भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना जारी है। इस महीने भर में जो भी भक्त भोले बाबा का भक्तिभाव से पूजन करते हैं उनपर भगवान की खास कृपा बरसती है। ये पूरा महिला भगवान शिव को बेहद प्रिय है और इस दौरान वो भक्तों की हर मनोकामना को पूरा करते है।

 

ये महिना बेहद खास है जिसमें शिवजी का पूजन करने से जीवन की समस्त परेशानियां दूर हो जाती है। इस महिने में शिवजी का पूजन विधिवत तरीके से किया जाए तो धन संबंधित दिक्कतें भी दूर हो जाती है। वहीं अगर कोई कर्ज मुक्ति चाहता है तो उसके लिए भी विशेष उपाय करना होता है, जिससे ये योग नष्ट हो जाता है।

 

सावन के महीने में शाम के समय मंदिर में जाकर भगवान शिव को जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद शिवलिंग के सामने बैठकर ही शिव के पंचाक्षर मंत्र (नमः शिवाय) का एक माला यानी 108 बार जाप करना चाहिए। शिवजी की पूजा करने के बाद लक्ष्मी माता का ध्यान करना चाहिए। मां लक्ष्मी का मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम: का जाप करना चाहिए। इससे पहले शिवजी की आरती और फिर मां लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए। शिवजी और माता पार्वती की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है।

 

धन की स्थिति में होगा सुधार

सावन के महीने में शिवजी को जल अर्पित करने और बेल पत्र अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है। उन्हें सफेद मिठाई का भोग भी लगाना चाहिए। वहीं मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। भोग लगाने के बाद प्रसाद को बांटना चाहिए। सावन के शुक्रवाके दिन घर के मुख्य द्वार पर बेल का पौधा लगाना चाहिए। इससे आर्थिक लाभ होता है।

 

धन के संकट से बचने के लिए सावन में शिवलिंग को जल अर्पित करने के बाद शिवलिंग पर सफेद चंदन का टीका लगाना चाहिए। ऐसा करने के बाद शिवजी को मदार के फूल अर्पित करने चाहिए। वहीं माता लक्ष्मी को कमल के फूल चढ़ाने चाहिए। इस पूजन के बाद दारिद्रय दहन स्तोत्र का पाठ करने का विशेष महत्व बताया गया है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत