Sawan 2024 Date: कब से शुरु हो रहा है सावन का महीना? नोट करें तिथि, जानें इस साल कितने सोमवार हैं

By दिव्यांशी भदौरिया | May 19, 2024

हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन पांचवां महीना होता है। इसे श्रावण मास के नाम से भी जाना जाता है। श्रावण मास भगवान शिव का प्रिय महीना माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्राव मास में भगवान भोलेनाथ धरती पर निवास करते हैं। इसलिए सावन में शिव जी की पूजा, जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। खासकर सावन के हर सोमवार (Sawan Somwar) पर पूजन का विशेष महत्व है। महादेव के भक्तजन हर साल सावन का इंतजार रहता है, आइए जानते हैं इस साल सावन 2024 में कब से शुरू होगा, कितने सावन सोमवार आएंगे।

पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना 22 जुलाई 2024, सोमवार से शुरु हो रहा है। इसका समापन 19 अगस्त 2024, सोमवार को होगा। बता दें, साल 2024 में सावन की शुरुआत और समाप्ति दोनों ही सोमवार से हो रही है, जिससे इसका महत्व दोगुना हो गया है। वहीं, इस साल सावन 2024 में पांच सोमवार और चार मंगला गौरी व्रत आएंगे।

सावन सोमवार 2024

-22 जुलाई 2024 - पहला सावन सोमवार

-29 जुलाई 2024 - दूसरा सावन सोमवार

- 5 अगस्त 2024 - तीसरा सावन सोमवार

-12 अगस्त 2024 - चौथा सावन सोमवार

-19 अगस्त 2024 - पांचवां सावन सोमवार

सावन माह का महत्व 

शास्त्रों के अनुसार, जब चातुर्मास में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते है। तब महादेव ही सृष्टि का पालन करते हैं। शिव पुराण के अनुसार, सावन चातुर्मास का पहला महीना होता है, जिसके अधिपति शंकर जी है। इस दौरान भोलेनाथ भोलेनाथ पृथ्वी पर वास करते हैं और अपने भक्तों के दुख, कष्ट दूर करते हैं।

कहा जाता है कि, मारकण्डेय ऋषि मे लंबी उम्र के लिए सावन माह में घोर तपस्या की थी, इससे शिव जी प्रसन्न हुए और उन्हें दीर्धायु का वरदान मिला। इसी वजह से शिव पूजा करने वालों के समस्त संकट दूर हो जाती है। इतना ही नहीं, व्यक्ति को सुख, समृद्धि, सफलता, लंबी आयु, धन, सुखी वैवाहिक जीवन, अच्छा जीवनसाथी प्राप्त होता है। मृत्यु के बाद व्यक्ति जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। 

प्रमुख खबरें

Maamla Legal Hai Season 2 Review: पटपड़गंज की अदालत में बदला त्यागी जी का रुतबा, पर क्या बरकरार है वही पुराना मज़ा?

बैरिकेड तोड़कर दिल्ली विधानसभा में अंदर घुस गई कार, स्पीकर के कमरे के बाहर रखा गुलदस्ता और फिर...Video वायरल

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें