Sawan Mehandi Design 2024: सावन के महीने में हाथों पर लगाएं भगवान शिव और झूला मेहंदी डिजाइन, सौभाग्य की प्राप्ति होगी

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 22, 2024

सावन का महीना हिंदू धर्म बेहद ही शुभ और पवित्र माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा होती है। सावन के महीने में श्रृंगार का काफी महत्व होता है। सावन महीने में महिलाओं को श्रृंगार करना और हाथों पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं, इस माह में सावन के झूलों का विशेष महत्व होता है। सावन माह में मेहंदी लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। सावन के महीने में कई सारे त्योहार आते हैं, जहां हाथों में मेहंदी लगाने का मौका मिल जाता है। सावन में तीज का त्योहार और रक्षाबंधन का पर्व आता है। तब सभी महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। अगर आप भी मेहंदी लगवाने की डिजाइन सोच रहे हैं तो हम आपको इस लेख में बताते हैं।

सावन के दौरान आप इस मेहंदी के डिजाइन को अपने हाथों में सजवाना चाहते हैं, तो आप इस डिजाइन को जरुर ट्राई करें। एक हथेली पर भगवान शिव और माता पार्वती के डिजाइन को बनाया गया है। इसके साथ उंगली पर ऊं नमः शिवाय लिखवा सकते है। दूसरे हाथ में आप झूले पर बैठी महिला का डिजाइन बनवा सकते हैं। आसपास फूल के डिजाइन तैयार कर सकते है।

दोनों हाथ में बनाएं झूला वाला मेहंदी डिजाइन

सावन के माह में आप भी अपने दोनों हाथों में झूला मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं। इसके के लिए आपको दोनों हाथों में झूले के डिजाइन बनाने होंगे। आसपास खाली जगह पर फूल और पत्तियों के डिजाइन बना सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

UP Vidhan Sabha में विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

BJP का बड़ा आरोप: Parliament में INDIA गठबंधन जानबूझकर बाधा डाल रहा, लोकतंत्र का अपमान

FSSAI Bans Dabur Products: डाबर के शहद और घी पर 100% शुद्धता के भ्रामक दावे के कारण बिक्री रोक

सेंट्रल एशिया के खजाने तक पहुंचा भारत, Rare Earth Minerals पर मोदी के जय ने क्या बड़ा गेम कर दिया?