श्रावण मास की शिवरात्रि व्रत से होती हैं सभी मनोकामनाएं पूरी

By प्रज्ञा पाण्डेय | Jul 30, 2019

सावन महीने में आने वाली शिवरात्रि का खास महत्व है, इस दिन भक्त गण शिवालयों में शिव को जल अर्पित कर उन्हें प्रसन्न कर वरदान मांगते हैं तो आइए हम आपको सावन की शिवरात्रि के बारे में कुछ जानकारी देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: महाकालेश्वर की शाही सवारी में देखने को मिलता है आस्था का अनूठा संगम

वैसे तो वर्ष भर में शिवरात्रि 12 से 13 बार आती है। यह तिथि पूर्णिमा से एक दिन पहले त्रयोदशी को आती है। इसमें दो शिवरात्रि विशेष है उनमें सावन तथा फाल्गुन शामिल हैं। इस शिवरात्रि को अन्य नामों से बुलाया जाता है जैसे कांवर यात्रा, त्रयोदशी, शिवतरेश, भोला उपवास और महाशिवरात्रि। सावन की शिवरात्रि को खास इसलिए भी माना जाता है क्योंकि इस दिन कांवर यात्रा सम्पन्न होती है। इस दिन हरिद्वार, गंगोत्री, गौमुख और सुल्तनागंज जैसे पवित्र स्थलों से गंगा जल भर कर भक्त अपने आसपास के स्थानीय शिवालयों में चढ़ाते हैं। यही नहीं देश भर में स्थित बारह ज्योर्तिलिंगों में भी जल अर्पित किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन की शिवरात्रि के दिन जो भक्‍त शिव शंकर की पूजा करते हैं भगवान उनकी सभी कामनाएं पूरी करते हैं।

जानें पूजा की विधि 

1. सावन की शिवरात्रि को प्रातः उठकर स्नान से निवृत्त होकर साफ कपड़े धारण करें। 

2. मंदिर या शिवालय जाकर शिवलिंग के पास जाकर प्रार्थना करें और पंचामृत जो दूध, दही, 3. विशेष फल की प्राप्ति के लिए चने की दाल का इस्तेमाल करें। 

4. ऐसा माना जाता है कि सावन की शिवरात्रि पर भगवान शंकर को तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है। 

5. घर में समृद्धि के लिए धतूरे के फूल या फल का भोग लगा सकते हैं। 

6. अब 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करते हुए शिवलिंग पर बेल पत्र, फल-फूल चढ़ाएं। 

इसे भी पढ़ें: श्रावण सोमवार को इस तरह पूजन कर करें भगवान शंकर को प्रसन्न

शिवरात्रि का जाने शुभ मुहूर्त 

चतुर्दशी शुरू होगी: 30 जुलाई 2019 को दोपहर 02 बजकर 49 मिनट से 

चतुर्दशी खत्म होगी: 31 जुलाई 2018 को सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक

पारण करें: 31 जुलाई 2019 को सुबह 05 बजकर 46 मिनट से सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक

हिन्दू धर्म में ऐसा माना जाता है कि शिव जब जीव-जन्तुओं का संहार करते हैं, तो महाकाल बन जाते हैं, यही शिव महामृत्युंजय बनकर उन जीवों की रक्षा करते हैं तो शंकर बनकर जीव का भरण-पोषण भी करते हैं। यही योगियों के सूक्ष्मतत्व महारूद्र बनकर योगियों-साधकों जीवात्माओं के अंतस्थल में विराजते हैं और रूद्र बनकर महाविनाश लीला भी करते हैं। इन्ही महादेव की आराधना करने के लिए शिवरात्रि का पावन पर्व 30 जुलाई को मनाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: धन की कमी है तो श्रावण माह में जरूर करें इस रुद्राक्ष को धारण

ऐसे करें अभिषेक

शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान करें। इसके बाद साफ कपड़े पहनकर मंदिर जाएं। मंदिर जाते समय जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, इत्र, चंदन, केसर, भांग सभी को एक ही बर्तन में साथ ले जाएं और शिवलिंग का अभिषेक करें।

लगाएं शिव को भोग

शिव को गेहूं से बनी चीजें अर्पित करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ऐश्वर्य पाने के लिए शिव को मूंग का भोग लगाया जाना चाहिए। वहीं ये भी कहा जाता है कि मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए शिव को चने की दाल का भोग लगाया जाना चाहिए। शिव को तिल चढ़ाने की भी मान्यता है। कहा जाता है कि शिव को तिल चढ़ाने से पापों का नाश होता है।

प्रज्ञा पाण्डेय

प्रमुख खबरें

French Open 2026: World No. 1 Aryna Sabalenka का तूफानी आगाज, पहले दौर में प्रतिद्वंद्वी को रौंदा।

IPL 2026 विवादों के बाद दबाव में Arshdeep Singh? Instagram से 200 से ज्यादा पोस्ट हटाए

Lionel Messi की Hamstring Injury पर बड़ा Update, World Cup से पहले 10 दिन का मिला Rest

Manchester United में छिड़ी कप्तानों की जंग, Roy Keane और Bruno Fernandes सरेआम भिड़े