सावन शिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक

By रेनू तिवारी | Jul 23, 2025

सावन  की महाशिवरात्रि देश के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और तड़के से ही रोशनी से सजे शिव मंदिरों में 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजने लगे। इसी पावन अवसर पर मुख्यमंत्री और गोरखपीठ के मुख्य पुजारी योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने हवन और अन्य अनुष्ठान भी किए और लोगों की खुशहाली की कामना की। 

सावन शिवरात्रि के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्राचीन मानसरोवर मंदिर में मुख्यमंत्री ने महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा आदि पूजन सामग्री अर्पित कर जल, गोदुग्ध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में कई स्कूलों को बम की धमकी वाला संदेश मिला, कई टीम बम निरोधक दस्तों के साथ स्कूलों में पहुंचीं

गोरखनाथ मंदिर के पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों का पाठ कर रुद्राभिषेक कराया। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत