By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 02, 2026
3 अगस्त 2026 को है सावन का पहला सोमवार। इस दिन महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए कई सार उपाय किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव और विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक करने से जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं।
राशि के अनुसार करें शिव अभिषेक
मेष राशि: इस दिन मेष राशि वालों के शहद से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन जाते हैं।
वृषभ राशि: जातक को दूध और दही से अभिषेक करना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।
मिथुन राशि: इस दिन आप गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इससे शुभ परिणाम मिलते हैं।
कर्क राशि: सावन के सोमवार को कर्क राशि वाले दही से शिवलिंग पर अभिषेक करें। ऐसा करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है।
सिंह राशि: इस राशि के जातकों को शहद से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से मान-सम्मान बढ़ता है।
कन्या राशि: इस दिन कन्या राशि के जातकों को भांग मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि भंडार लग जाएगा
तुला राशि: यह लोग घी से अभिषेक करें। ऐसा करने दांपत्य जीवन में मुधरता आती है।
वृश्चिक राशि: इन लोगों को गंगाजल में गुलाब जल मिलाकर अभिषेक करें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
धनु राशि: जल में पीली सरसों को मिलाकर अभिषेक करें। इससे भाग्य मजबूत बनता है।
मकर राशि: आपको जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना है।
कुंभ राशि: इस दिन पंचामृत से अभिषेक करें। ऐसा करने से बाधाएं दूर होती है।
मीन राशि: इस राशि के जातक को केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय के करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।