Hair Care Tips: झाड़ू जैसे बालों को कहें Bye, 15 मिनट में पाएं Super Shiny बाल

By अनन्या मिश्रा | May 04, 2026

गर्मियों के मौसम में हमारे बालों और स्किन का बुरा हाल हो जाता है। बालों की बात करें तो यह धूप, धूल और पसीने की वजह से झाड़ू जैसे हो जाते हैं। कुछ लोगों के बाल काफी ज्यादा टूटकर गिरने लगते हैं। हेयर फॉल रोकने के लिए लोग मार्केट से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। भले ही यह प्रोडक्ट्स बालों को फौरन शाइनी और सिल्की बना देते हैं। लेकिन इनमें केमिकल होता है, जो आपके बालों को नुकसान पहुंचाते हैं।

अंडा और दही का हेयर मास्क

अगर आप भी कम समय में अपने बालों को नेचुरली तरीके से शाइनी बनाना चाहते हैं, तो दही और अंडे से बना हेयर मास्क आपके बालों में जान डाल सकता है। बालों को स्मूथ और सॉफ्ट बनाने के लिए यह हेयर मास्क काफी अच्छा माना जाता है।

सामग्री

अंडा - 1

दही - 2 चम्मच

जानिए बनाने और अप्लाई करने का तरीका

सबसे पहले दही और अंडा दोनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसको बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसके बाद 15 मिनट बाद बालों को व़ॉश कर लें। अंडे से बालों को मजबूती मिलती है और दही आपके बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करता है।

नारियल तेल से करें मसाज

अगर आपके बाल ज्यादा ड्राई हो गए हैं, तो नारियल तेल से बेहतर और कोई दूसरा तरीका नहीं हो सकता है। इसलिए बालों की नारियल तेल से मसाज करनी चाहिए।

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले थोड़ा सा नारियल का तेल लें और फिर उसको थोड़ा सा गुनगुना कर लें। अब स्कैल्प पर बालों पर हल्के हाथों से अच्छे से मसाज करें। फिर 15 मिनट तक ऐसे ही बालों को छोड़ दें। फिर हेयर वॉश कर लें। नारियल तेल से बालों में नमी बनी रहती है। अगर आप नारियल तेल से बालों की मसाज करती हैं। तो इससे ड्राईनेस कम होती है और बाल भी शाइनी होते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

बालों में अधिक केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें।

बार-बार बालों को धोने से बचना चाहिए।

सप्ताह में 2 से 3 बार यह नुस्खा अपनाएं।

पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

वहीं अगर आपको किसी तरह की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

असरदार है ये नुस्‍खा

दही, अंडा औऱ नारियल का तेल यह तीनों ही चीजें बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन हर एक चीज को इस्तेमाल करने का तरीका थोड़ा अलग है। अगर आप सही तरीके से इसका इस्तेमाल करती हैं, तो आपके स्कैल्प को पोषण मिलेगा। वहीं बाल भी मजबूत और शाइनी होंगे।

प्रमुख खबरें

Yes Milord: फुटपाथ पर चलना बना मौलिक अधिकार, SC ने Right to Walk का जिक्र कर गाड़ी वालों को क्या कहा?

June 2026 Vrat-Tyohar: इस महीने पड़ेंगे कई खास पर्व, देखिए पूरे महीने का Festival Calendar

International Yoga day 2026: सक्रिय जीवन की कुंजी है योग

The Mummy के आइकॉनिक विलेन की भारतीय सिनेमा में एंट्री! Vijay Deverakonda की Ranabaali में खूंखार ब्रिटिश अफसर बनेंगे Arnold Vosloo