Beauty Tips: Chemical वाले काजल को कहें Good Bye! घर पर इस आसान तरीके से बनाएं Herbal नीम काजल

By अनन्या मिश्रा | Jun 17, 2026

ज्यादातर महिलाएं अपने फेस को खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप करती हैं। वहीं आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कुछ महिलाएं लाइनर से लेकर काजल तक लगाती हैं। कुछ महिलाओं को काजल लगाना इतना ज्यादा पसंद होता है कि वह रोजाना कॉलेज या ऑफिस जाने से पहले आंखों में काजल लगाती हैं। अगर आप भी आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए काजल लगाती हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको होममेड काजल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आंखों के लिए बेस्ट हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: बालों में तेल लगाने के बाद भी नहीं मिल रहा कोई फायदा? जानिए वजह 

सामग्री

नीम की पत्ती

कपूर

थाली

घी

कॉटन

दीपक

ऐसे बनाएं होममेड काजल

इस काजल को बनाने का तरीका काफी ज्यादा आसान है।

होममेड काजल बनाने के लिए आप सबसे पहले कुछ नीम की पत्तियां ले लें।

अब इन पत्तियों को धूप में सुखा लें और कॉटन में रखकर इनकी बत्ती बना लें।

फिर एक दीपक लेकर इन में बत्ती को रखकर ऊपर से कपूर और घी डाल दें।

इसके आसपास 4 स्टैंड बना लें, जिससे कि ऊपर से थाली ढक सकें।

अब दीपक की बत्ती को जलाकर इसके ऊपर प्लेट रख दें।

जब थोड़ी देर में प्लेट ठंडी हो जाए, तो चम्मच की सहायता से काजल को डिब्बी में निकाल लें।

अब इस काजल को एटर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें।

इस आसान तरीके से आपका होममेड काजल बनकर तैयार है।

आप रोजाना इसको अपनी आंखों पर लगा सकती हैं।

इसको लगाने से आपको काफी आराम मिलेगा और आंखें भी खूबसूरत बनेंगी।

प्रमुख खबरें

सनातन व नारी सम्मान पर बड़ी लकीर खींचते योगी आदित्यनाथ

Congress का Amit Shah पर बड़ा हमला: लोकतंत्र बर्बाद कर रहे, MPs तोड़ने में जुटे

बात नहीं बनी तो फिर से बमबारी शुरू कर देंगे, ईरान सीजफायर पर G7 से ट्रंप की नई धमकी

यूपी में प्रीपेड बिजली मीटर हुआ पोस्टपेड? घर बैठे ऐसे करें तुरंत चेक