Mulethi For Glowing Skin: महंगे प्रोडक्ट्स को कहें Bye, मुलेठी से ऐसे पाएं बेदाग और जवां Skin

By अनन्या मिश्रा | Apr 09, 2026

क्या आप भी फेस के पिंपल्स, दाग-धब्बों के निशानों या समय से पहले आने वाली झुर्रियों से परेशान हैं। वहीं इसके लिए कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके थक गए हैं और इससे कोई खास फर्क नहीं नजर आता है। तो आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसी अद्भुत जड़ी-बूटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन को जवां और बेदाग बना सकती है। इस अद्भुत जड़ी-बूटी को मुलेठी कहा जाता है।

स्किन के लिए खास है मुलेठी

मुलेठी में 'ग्लेब्रिडिन' नामक तत्व होता है, जो त्वचा को लाइट करने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। वहीं इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडंट गुण पाए जाते हैं।

मुलेठी मेलेनिन के प्रोडक्शन को कंट्रोल करती है, जिससे फेस के दाग-धब्बे और झाइयां हल्की पड़ने लगती हैं।

इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से वाले नुकसान से स्किन को बचाते हैं। जिससे स्किन टाइट और जवां दिखती है।

अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है या पिंपल्स के कारण से सूजन रहती है। तो मुलेठी इस समस्या से राहत दिला सकती है।

मुलेठी स्किन में नमी को बनाए रखने में मदद करती है, जिससे स्किन रूखी नहीं होती है।

ऐसे करें मुलेठी का इस्तेमाल

मार्केट में मुलेठी का पाउडर आसानी से मिल जाता है। ऐसे में आप इन तरीकों से मुलेठी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन

मुलेठी पाउडर- 1 चम्मच

शहद- 1 चम्मच

नींबू का रस- 1 चम्मच

इन सभी सामग्री को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसको अपने फेस और गर्दन पर अप्लाई करें, खासकर दाग-धब्बों वाली जगह पर। फिर सूखने के लिए छोड़ दें और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार यह नुस्खा आजमा सकती हैं।

निखार और एंटी एजिंग

मुलेठी- 1 चम्मच

कच्चा दूध या गुलाबजल - 2-3 चम्मच

मुलेठी पाउडर को दूध या गुलाबजल में मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। इसको गर्दन और फेस पर अप्लाई करें। 20 से 25 मिनट सूखने दें और फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए फेस वॉश कर लें। आप सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्किन को जवां और चमकदार बनाने में मदद करेगा।

मुहांसे और सूजन

मुलेठी- 1 चम्मच

चंदन पाउडर- 1 चम्मच

गुलाब जल- पर्याप्त मात्रा

इन तीनों चीजों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को मुहांसे वाली जगह पर या फिर पूरे फेस पर अप्लाई करें। फिर 15 मिनट बाद फेस वॉश कर लें। आप सप्ताह में 1 या 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। यह पेस्ट मुहांसों की सूजन और निशानों को कम करने में मदद करेगा।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी