जय श्री राम बोलें और भूख से मर जाएं...भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अब ये क्या बोल गए राहुल गांधी

By अभिनय आकाश | Mar 05, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर राम मंदिर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया और बढ़ती बेरोजगारी से निपटने के लिए कुछ नहीं करने के लिए केंद्र पर हमला बोला। अपनी चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के सारंगपुर में एक सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चाहते हैं कि हमारे युवा अपना सारा समय मोबाइल फोन पर रील देखने और जय श्री राम का नारा लगाने में बिताएं, भले ही वे भूखे मर जाएं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद का 'मोदी-मोदी' और 'जय श्री राम' के नारों से स्वागत किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता को आलू ऑफर किए और बदले में सोना देने को कहा।  भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए नारों का स्वागत करते हुए, राहुल गांधी ने बेरोजगारी के खिलाफ प्रधान मंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि युवा बेरोजगार व्यक्ति "दिन भर (सोशल मीडिया पर) रील देखते रहते है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे पर भड़के जेपी नड्डा, पूछा- क्या यही है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मकसद?

तीन दिनों में यह दूसरी बार था जब राहुल गांधी ने बेरोजगारी पर प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि भारत की दर दोगुनी है। ग्वालियर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत में पाकिस्तान की तुलना में दोगुनी बेरोजगारी है। यहां यह संख्या 23 फीसदी और वहां 12 फीसदी है। 

प्रमुख खबरें

Kerala में गर्मी बढ़ने से बिजली संकट, KSEB ने शाम को कटौती की चेतावनी दी

Nepal Flood: बाढ़ त्रासदी के 13वें दिन मनाया गया National Mourning Day, 1340 से अधिक मृतकों को श्रद्धांजलि

Iran करेगा Strait of Hormuz के बाहर नो-एंट्री जोन घोषित, जहाजों पर रखी जाएगी नजर

Radhika Apte Birthday: Rangmanch से OTT तक का सफर, जानें Radhika Apte की दमदार Acting Journey