SBI SCO Recruitment: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी, 5 अक्टूबर तक करें Apply

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 26, 2026

बैंक में नौकरी करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सबसे बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय स्टेट ऑफ इंडिया की तरफ से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है।

जानें आवेदन करने के लिए जरुरी योग्यता

- स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

- उम्मीदवार के पास कुछ वर्षों का कार्यानुभव होना काफी जरुरी है।

- उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम आयु 23, 26, 28 और 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु 35, 40, 42 और 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

- रिजर्वेशन कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन पर्सनल टेलिफोनिक इंटरव्यू, वीडियो इंटरव्यू के आधार पर किया जा सकता है। इंटरव्यू कुल 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाता है।

कैसे करें आवेदन

- सबसे पहले आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट  sbi.bank.in पर जाकर विजिट करें।

- अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।

- इसमें मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।

- फॉर्म भरने के बाद जरुरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।

- फिर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।

- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

प्रमुख खबरें

SIR विवाद के बीच EC की पहली बड़ी बैठक, Form 6 और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर दिया स्पष्टीकरण

Asian Games Kabaddi में भारत का जलवा, पुरुष और महिला टीमों ने Iran को हराकर जीता Gold

Bank Account में रजिस्टर्ड Mobile Number घर बैठे बदलें, Net Banking से ऐसे करें अपडेट

Russia Ukraine War: दोनों देशों के बीच तेज हुए हवाई हमलों में 7 लोगों की मौत