CJI बोबडे की अगुवाई में जजों की नियुक्ति के लिए SC कॉलेजियम की निर्धारित बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

नयी दिल्ली। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाला उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम उच्चतर न्यायपालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को अपनी निर्धारित बैठक कर रहा है। बैठक से अवगत सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने जा रहे प्रधान न्यायाधीश शीर्ष अदालत और उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति पर चर्चा के लिए कॉलेजियम की बैठक कर रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अगले सीजेआई के पद पर वरिष्ठतम न्यायाधीश एन वी रमण की औपचारिक नियुक्ति के मद्देनजर पांच सदस्यीय कॉलेजियम की यह पूर्व निर्धारित बैठक महत्त्वपूर्ण हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपों पर कोर्ट के आदेश को SC में चुनौती देगी 

प्रधान न्यायाधीश के अलावा, कॉलेजियम के चार अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमू्र्ति आर एफ नरीमन, न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर हैं। सीजेआई बोबडे नीत कॉलेजियम ने अब तक शीर्ष अदालत में किसी न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए अब तक कोई अनुशंसा नहीं की है। शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है और न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा के हाल में सेवानिवृत्त होने के बाद उच्चतम न्यायालय में रिक्तियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार