SC के कॉलेजियम ने तीन HC के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अनुशंसा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2020

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दीपांकर दत्ता को बंबई उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा की है। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता में कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विश्वनाथ समद्दर को मेघालय उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश करने का भी शनिवार को फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई करेगा पाक सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम के फैसले को रविवार को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। कॉलेजियम ने मेघालय उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक कोउड़ीसा उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा